Showing posts with label चिंता छोडो. Show all posts
Showing posts with label चिंता छोडो. Show all posts

Saturday, November 1, 2008


चिंता छोडो
आज मैंने पहली बार अपने ब्लॉग पर कुछ लिखना चाहा पर समझ ही नही आ रहा है की क्या लिखू............. दोस्तों ज़िन्दगी बहुत ही खूबसूरत तोहफा है जिसे भगवान् ने हम इंसानों को दिया है। मेरी समझ में इंसान इस खूबसूरत तोहफे को पूरी इमानदारी से जिए और ज़िन्दगी में हर पल की खुशियों का मज़ा ले यही है दोस्तों सही मायनो में ज़िन्दगी को जीना । आपकी और मेरी सभी की जिदगियों में कभी ना कभी बुरा वक्त भी आता है जब हम परेशान होकर के चिंता करने लगते है और ये जो चिंता है वो हमे कोई रास्ता सुझाने के बजाएं हमे और भी गुमराह कर देता है और हमारी परेशानियाँ बढ जाती है.ये ...इसके लिए मेरी तो सलाह यह है की इंसान मुसीबत के वक्त में चिंता ना करे और मेरे इस सलाह पर काम करे कि



" चिंता चिता है चिंतन स्वर्ग है ।"


कहने का तात्पर्य ये है की चिंता करने से हमे कोई भी फायदा नही है बल्कि हमे चिंतन करके किसी भी परेशानी का हल खोजना चाहिए और समस्त परेशानियों से छुटकारा पाना चाहिए.